पानी में जब आपका फोन गीला हो जाए तो सबसे पहले ये काम जरूर करें

बारिश का मौसम लोगों को बेहद सुहावना लगता है, लेकिन इस मौसम में परेशानी भी बहुत होती हैं। आजकल बाहर निकलने से पहले खुद को भीगने से बचाने के साथ-साथ गैजेट्स का भी खास ध्यान रखना होता है। खास कर स्मार्टफोन का, क्योंकि पानी की एक ही बूंद आपके फोन को डैमेज कर सकती है। यही नहीं कई बार हम घर के कामों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि गीले हाथों से ही फोन का इस्तेमाल करने लगते हैं।
आदतें आपके फोन को खराब कर सकती हैं। पानी की एक भी बूंद स्मार्टफोन के अंदर गई तो यह काम करना बंद कर सकता है। इसलिए बारिश के मौसम में जब भी बाहर जाएं अपने स्मार्टफोन को सावधानी से रखें। अगर इसके बावजूद भी आपका मोबाइल फोन पानी में भीग गया हो तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें
अपने फोन को कर दें स्विच ऑफध्यान रखें कि आपको जैसे ही लगे कि बारिश होने वाली है और आपका फोन भीग सकता है, तो तुरंत अपने फोन को स्विच ऑफ कर दें। दरअसल फोन के ऑन होने पर ही पानी सर्किट्स को नुकसान पहुंचाएगा, जिससे यह तुरंत खराब हो सकता है। इसलिए पानी में भीगने से तुरंत पहले ही अपने स्मार्टफोन को स्विच ऑफ कर दें।
सूखे कपड़े से साफ करें अपना फोन
अगर आपका स्मार्टफोन (बारिश में स्मार्टफोन को भीगने से ऐसे बचाएं) हल्का सा भी गीला हो गया है तो उसे तुरंत किसी साफ और सूखे कपड़े से पोंछ दें। इसके बाद बैटरी या फिर सिम कार्ड को निकालकर उसे टिश्यू पेपर से साफ करें। अगर आप घर पर हैं तो तुरंत कच्चे चावल में 24 घंटे के लिए अपने फोन को रख दें। अगर आप बाहर हैं तो उसे टिश्यू पेपर से रैप कर दें। यह फोन में मौजूद एक्स्ट्रॉ मॉइश्चराइजर को सोक लेने का काम करते हैं। इसके लिए आप ढेर सारे टिश्यू पेपर लें और उसमें अपने फोन को रैप कर दें।



