Viral: अचानक फिसलने लगी कार, कार सहित खाई में गिरी महिला, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली: Shocking Video: कुछ एक्सीडेंट वीडियो (Accident Video) बहुत भयानक होते हैं. उन्हें देखकर अच्छे-भले लोगों की भी रूह कांप जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स (Media Reports) के मुताबिक, यह हादसा चीन (China News) का है और इसने लोगों का दिल दहला दिया है. इस खौफनाक वीडियो (Terrifying Video) में एक कार खाई में गिरते हुए नजर आ रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है.
अचानक फिसलने लगी कार
डेलीमेल (Dailymail) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना चीन (China News) की है. एक लोकल परिवार झिंजियांग के डुकू हाईवे पर घूमने निकला था. वहां एक टूरिस्ट स्पॉट (China Tourist Spot) है, जहां से घाटी का सुंदर नजारा देखा जा सकता है. उन्होंने अपनी कार चट्टान के पास पार्क की हुई थी. कुछ ही पलों में कार अपने आप फिसलने लगी और खाई में गिर गई. माना जा रहा है कि ड्राइवर कुछ खरीदने या पानी पीने के लिए कार से बाहर निकला था.




