छत्तीसगढ़

विधानसभा में गूंजा था स्कूलों के फर्नीचर घोटाले का मामला, सरकार ने डीईओ को पद से हटाने का लिया फैसला

रायपुर. राज्य सरकार ने बेमेतरा के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मधुलिका तिवारी को पद से हटा दिया है। विधानसभा में पिछले दिनों जिले के स्कूलों के फर्नीचर घोटाले का मामला गूंजा था। इसके बाद सरकार ने डीईओ की छुट्टी कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

बता दें कि विधानसभा में 30 जुलाई को बेमेतरा जिले के स्कूलों में फर्नीचर घोटाले का मामला गूंजा था। सदन में ही स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने डीईओ को हटाने का आदेश दिया था।

Read also – छत्तीसगढ़: भाजपा में सीएम के नए चेहरा को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह का जवाब..

स्कूल शिक्षा मंत्री के ऐलान के बाद शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी को हटाने और नये डीईओ की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। मधुलिका तिवारी को संयुक्त संचालक कार्यालय दुर्ग में अटैच किया गया है। वहीं डीईओ कार्यालय में आफिस संचालक अरविंद मिश्रा को बेमेतरा डीईओ का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

Related Articles

Back to top button