
अंबिकापुर: आदिवासियों को अंगूठाछाप बताते हुए पत्रकारों के लिए विवादित बयान देने वाले कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह की मुश्किलें कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रही है। उनके बयान के विरोध में सरगुजा में ABVP के कार्यकर्ताओं ने शहर के घड़ी चौक में प्रदर्शन करते हुए बृहस्पत सिंह का पुतला फूंका। दौरान पुलिस और प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच झूमाझटकी भी हुई।
दरअसल रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह पिछले कुछ महीनों से अपने बयानों के कारण सुर्खियो में हैं। पहले उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी रामविचार नेताम आरोप लगाते हुए नेताम से जान को खतरा बताया था ओर कुछ दिन पहले टीएस सिंह देव पर वृहस्पति ने गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन अब विधायक ने पत्रकारों और आदिवासियों पर टिप्पणी कर दी है।
ऐसे में सरगुजा भाजपा जन जाति मोर्चा के विरोध के बाद ABVP के कार्यकर्ताओं के द्वारा इसके विरोध में प्रदर्शन कर विधायक का पुतला फूंका गया। ABVP के कार्यकर्ताओं का साफ तौर पर आरोप है कि इस तरह का बयान देकर विधायक ने आदिवासी समुदाय और पत्रकारों का अपमान किया है।




