inh24छत्तीसगढ़

जशपुर – स्कूली छात्र ने फांसी लगाकर की खुदखुशी, जानिए पूरा मामला..

छत्तीसगढ़। जशपुर जिले के पत्थलगांव में अज्ञात कारणवश छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक धनराज पैकरा पढ़ाई करके रूम में सोने के लिए चला गया। सुबह नही उठने पर परिजनों ने मृतक को फोन किया परंतु फोन रिसीव नही होने से उसके पापा उसके रूम में उठाने चले गए। रूम अंदर से बंद था रूम के ऊपर से जाकर जब रूम को खोला गया, तब मृतक धनराज पैंकरा फांसी के फंदे पर झूल रहा था। छात्र ने किन कारणों से फांसी लगाई इसका पता नही चल सका है। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दे दी है। पुलिस ने इस मामले मे मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button