Bollywood: नोरा फतेही का हॉट वीडियो आया सामने, हॉलीडे एन्जॉय कर रही हैं नोरा

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने कुछ ही समय में बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना ली है. नोरा को इस समय बॉलीवुड की नंबर वन डांसर कहा जाए तो गलत नहीं होगा. नोरा फतेही अपने डांस के अलावा अपने ग्लैमर के लिए भी जानी जाती हैं. उनकी खूबसूरती और उनके अंदाज के लाखों दीवाने हैं. नोरा फतेही का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वो हॉलीडे एन्जॉय कर रही हैं. इस वीडियो में नोरा बिकिनी में सनबाथ लेते हुए दिखाई दे रही हैं. वह बेहद ग्लैमरस नज़र आ रही हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है।
नोरा अपनी इस वीडियो में समुद्र के किनारे दिखाई दे रही हैं. नोरा वीडियो में बीच पर आइस ब्लू कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच पर हवा चल रही है और नोरा बेहद खूबसूरत अंदाज में बिकिनी में पोज दे रही हैं. इसके साथ ही वीडियो में नोरा व्हाइट कलर के बाथरोब में नजर आ रही हैं. नोरा का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वे इस पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. नोरा के इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वो अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं.
https://www.instagram.com/reel/CSCSSVXDEy9/?utm_medium=copy_link




