inh24छत्तीसगढ़

मंत्री डॉ. डहरिया के हाथों हुआ छबिराम पटेल की नई पुस्तक ज्ञान पुंज का किया विमोचन 

रायपुर। महासमुंद जिला के विकासखंड पिथौरा के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में कार्यरत प्रधानपाठक छबिराम पटेल की नई पुस्तक ज्ञान पुंज का मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने विमोचन किया। मंत्री डॉ. डहरिया ने पुस्तक के लेखक पटेल को बधाई और शुभकामनाएं दी। पुस्तक के विमोचन के दौरान सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश सचिव गोलू रावल, विजयकुमार अनंत उपस्थित थे। लेखक छबिराम पटेल ने अपनी इस पुस्तक के बारे में बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय मानक स्तर नंबर आईएसबीएन से युक्त है। इस पुस्तक में 2230 सूक्ति वाक्य अर्थात सुविचार हैं। यह पुस्तक 178 पृष्ठीय पुस्तक नम्या प्रेस दरियागंज दिल्ली से प्रकाशित हुई है। इसका मूल्य 325 रुपए निर्धारित है। इस पुस्तक की एक बड़ी विशेषता यह है कि इसमें शामिल सभी सूक्ति वाक्य हिंदी वर्णमाला अनुसार व्यवस्थित किया गया है। जो जनमानस के लिए अनोखी पुस्तक साबित होगी।

Related Articles

Back to top button