inh24छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

रायपुर में फिर कोरोना का ख़तरा बने 5 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

रायपुर। राजधानी रायपुर में 2 से अधिक कोरोना मरीजों की पहचान होने पर संबंधित इलाके को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने नए कंटेनमेंट जोन की घोषणा की है। रमन मंदिर वार्ड मार्ग फाफाडीह, कुकुरबेड़ा, खमतराई, आमानाका, बसंत विहार कॉलोनी खमतराई में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने इन माइक्रो कंटेनमेंट जोन में आवश्यक कार्यवाही के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। 
जिला प्रशासन के मुताबिक रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 2 के अंतर्गत रमन मंदिर वार्ड मार्ग फाफाडीह थाना गंज इलाके के कंटेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में खंडहर खाली प्लॉट तक, पश्चिम में मार्ग बंद है, उत्तर में बतरा निवास तक और दक्षिण में एलसी दुलानी के मकान तक निर्धारित की गई है। 

मेडीहेल्थ हॉस्पीटल, कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर इलाके के कंटेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में प्राइवेट बिल्डिंग तक,पश्चिम और उत्तर में रोड और दक्षिण में प्राइवेट बिल्ंिडग तक निर्धारित की गई है। 
जोन क्रमांक 1 के अंतर्गत बाजार चौक खमतराई थाना खमतराई इलाके के कंटेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में भोलाराम के मकान तक, पश्चिम और दक्षिण में खाली प्लॉट है, उत्तर में अशोक पटेल के मकान तक निर्धारित की गई है। 
जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत उदया सोसायटी सेक्टर-1 टाटीबंध गार्डन के पास थाना आमानाका इलाके के कंटेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में जयसन जोय के मकान तक, पश्चिम में बरगेश के मकान, उत्तर में रौनक चन्द्राकर के मकान तक और दक्षिण में आरएस नायर के मकान तक निर्धारित की गई है। 

जोन क्रमांक 1 के बसंत विहार कॉलोनी खमतराई थाना खमतराई इलाके के कंटेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में खाली मैदान तक, पश्चिम में और दक्षिण में खाली प्लॉट, उत्तर में बसंत अग्रवाल की तेल कंपनी तक निर्धारित की गई है।

Related Articles

Back to top button