मनोरंजन

Bollywood: खाने पर टूट पड़ी कपूर सिस्टर्स, 10 सेकेंड में हुई ढेर

नई दिल्ली: बॉलीवुड में अगर किसी बहन की जोड़ी को सबसे करीब माना जाता है तो वो है करीना और करिश्मा (Kareena and Karishma) की जोड़ी. दोनों हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ नजर आती हैं. अब इन बहनों ने अपना वीकेंड कैसा मनाया इसकी झलक करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखाई. खाने पर टूट पड़ीं करीना और करिश्माकरीना और करिश्मा (Kareena and Karishma Video) का एक वीडियो सामने आया है. वैसे तो दोनों एक्ट्रेसेस फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं, लेकिन इस वीडियो में वे हेल्दी खाना भूल और हर तरह के डाइट को भूल खाने पर टूट पड़ती हैं. वीडियो में दिख रहा है कि कितनी शिद्दत से करीना और करिश्मा तमाम तरह के व्यंजन का लुत्फ उठा रही हैं.

10 सेकेंड बाद हुईं ढेर

करीना और करिश्मा (Kareena and Karishma Eating Video) नीर डोसा, चिकन करी और चॉकलेट केक खा रही हैं. इतना हैवी खाना खाने के बाद उनका हाल ऐसा हो जाता है कि 10 सेकेंड बाद ही वे काउच पर ढेर हो जाती हैं. जहां करीना कपूर गहरी नींद में सोई नजर आती हैं वहीं करिश्मा भी सोफे पर लेटी हुई हैं.

https://www.instagram.com/reel/CSB-PoYjoSI/?utm_source=ig_web_copy_link

मनाया प्रोडक्टिव वीकेंड

करीना कपूर (Kareena Kapoor Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह आरामदायक ब्लू काफ्तान में हैं. करिश्मा ने ब्लैक टीशर्ट के साथ ऑलिव ग्रीन स्वैटपैंट्स पहनी है. वीडियो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा- ‘लोलो और मेरा वीकेंड काफी प्रोडक्टिव था. जब मैं यह कहती हूं तो मेरा मतलब है…’ करीना ने इस वीडियो के साथ #NationalSisterDay हैशटैग दिया है.

करीना और करिश्मा का काम

करीना (Kareena Kapoor Film) की आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ है. फिल्म में उनके साथ आमिर खान हैं. इसके निर्देशक अद्वैत चंदन हैं. ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ की रीमेक है. वह पिछली बार इरफान खान के साथ ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आई थीं. करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्मों में काम करने के बाद एक्ट्रेस अब डिजिटल स्पेस में भी कदम रख चुकी हैं. वे वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ में नजर आई थीं.

Related Articles

Back to top button