खेल जगत
Tokyo Olympics Live – पीवी सिंधु सेमीफ़ाइनल मुकाबले की रेस से बाहर अब कांस्य पदक मैच की तैयारी

पीवी सिंधु फाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं. उन्हें चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग ने सीधे गेम में 21-18, 21-12 से हराया. सिंधु अब कांस्य पदक के लिए मैच खेलेंगी. वह चीन की HE Bing Jiao का सामना करेंगी. टोक्यो ओलंपिक का आज 9वां दिन है. भारत की कमलप्रीत कौर ने डिस्कस थ्रो में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने फाइनल में प्रवेश कर लिया है. कमलप्रीत भारत को मेडल दिलाने के बेहद करीब हैं. उन्होंने तीसरे प्रयास में 64 मीटर का थ्रो किया. वहीं, तीरंदाजी और बॉक्सिंग में भारत को निराशा मिली है. तीरंदाज अतनु दास और बॉक्सर अमित पंघल हारकर बाहर हो गए हैं. दोनों प्री-क्वार्टर फाइनल का मैच हारे हैं. अब बॉक्सर पूजा रानी से उम्मीदें हैं. वह क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतते ही पदक पक्का कर लेंगी. इसके अलावा पीवी सिंधु सेमीफाइनल मुकाबला जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगी.




