देश विदेश
बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ बड़ा हादसा राजधानी में युवती के चेहरे पर किया ब्लेड से वार यहां पढ़े पुरी ख़बर..

भोपाल। एमपी नगर जोन 1 में सरेराह युवती पर ब्लेड से वार किया गया है। दो युवकों ने युवती के चेहरे पर ब्लेड मारकर लहूलुहान कर दिया है। घटना ले संबंध में जानकारी मिली है कि युवती बर्थडे पार्टी से अपने दोस्तों के साथ घर लौट रही थी। तभी युवकों ने उस पर हमला किया। युवती असम की रहने वाली बताई जा रही है। महाराणा प्रताप अपार्टमेंट के पास यह घटना हुई है। लहूलुहान हालात में युवती को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।




