inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सदन में विपक्ष का हंगामा, अध्यक्ष को उठना पड़ा सीट से, मंत्री सिंहदेव के विधानसभा पहुंचने पर संशय अब भी कायम

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में आज भी बृहस्पत-सिंहदेव विवाद का मुद्दा जोरशोर से उठा है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री टीएस सिंहदेव के कल के बयान को आज सदन में दोहराया। कहा- जब सरकार के मंत्री ने ही सरकार पर अविश्वास व्यक्त कर दिया तो सदन चलाने का कोई औचित्य नहीं है। सदन में इसे लेकर जोरदार हंगामा हो रहा है।

सत्ता पक्ष लोगों ने इस पर भाजपा पर आरोप लगाया। कहा कि यह मुद्दा विहिन मामलों पर विपक्ष हंगामा कर रहा है। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने अपने सीट से उठकर समझाने की भी कोशिश की। लेकिन विपक्ष अपनी बात को लेकर सदन में हंगामा करते रहे हैं। जिसके बाद सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

मंत्री सिंहदेव के विधानसभा पहुंचने को लेकर संशय कायम

आज मंत्री टी.एस. सिंहदेव के विधानसभा पहुंचने को लेकर संशय कायम है। अभी तक मंत्री सिंहदेव विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। संभावना जताई जा रही है कि सरकार की ओर से उनके पक्ष में वक्तव्य रखे जाने के बाद सिंहदेव सदन में मौजूद हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button