विदेश यात्रा संस्मरण 17 – जमीन से चौदह सौ मीटर की ऊंचाई पर नैरो गेज ट्रेन का आखिर स्टेशन

विदेश यात्रा का संस्मरण 17 आब हम इंटर लाॅकन स्टेशन मे अपनी गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं । यह ट्रेन के बारे मे कहा जाता है कि यह ट्रेन सन 1912 मे इसकी शुरुआत हुई । यह ट्रेन करीब एक सौ आठ साल से नियमित अपनी सेवाएं दे रहे है । नैरो गेज की यह ट्रेन दिखने मे आकर्षक है जो बरबस ही अपनी ओर ध्यान आकर्षित कर लेती है । यह यूरोप क्या विश्व की वह प्रसिद्ध ट्रेन है जो अब तक की सबसे ऊंचाई पर यात्रियों को पहुंचाती है । करीब यह ट्रेन बयालीस सौ फुट ऊंची पहाड़ीयो पर लोगों को पहुंचाती है। मतलब जमीन से चौदह सौ मीटर की ऊंचाई इसका आखिर स्टेशन है । इस बीच मे करीब तीन हजार मीटर या बारह सौ फीट पर आइसमेयर पर कुछ देर के लिए रूकती है । या यह हम कह सकते है इन दोनों के बीच जंक्शन जैसा ही है । यहां आगे के लिए दूसरे ट्रेन से जाना पडता है । जो आपको आगे का सफर तय कराता है । जब ट्रेन से नीचे कुछ देर के लिए स्टेशन मे उतरना काफी आनंद दायक। आप यात्रा जब शुरू करते है तो यहां जैसे भीड़ भाड़ नहीं दिखाई देती । यहां तो ऐसा है कि रिजर्व डिब्बे में भी धक्का आम सी बात है । वहीं वहां की कम भीड़ आपकी यात्रा को कितना सुखदायक आराम दायक बनाता है यह आपको लगने लगेगा। दुर्भाग्य से हमारे यहां तो संसाधन पर आबादी की भीड़ भारी पड जाती है । जिसका खामियाजा हमे दैनिदनीय कामों मे दिखाई लगने लगता है । यही कारण है कि देश के हर हिस्से मे भी यही हाल है । शायद इसी कारण अब जनसंख्या नियंत्रण पर गंभीरता से सभी राज्यों ने विचार करना शुरू दिया है । देश मे भी इस कानून के लिए मांग उठ रही है । फिर से मूल विषय पर यही कारण है कि जितने लोग टिकट लेते है सभी को आराम से बैठने मिलता है । वहीं पश्चिमी देशों में जो इत्मीनान दिखता है उसकी कमी मुझे अपनो मे लगती है । वहीं विदेशीयो के लिए उनका आतिथ्य प्रेम भी हमारे यात्रा को छोटे छोटे सी मिलने वालीं यह सौजन्यता और सुगम बनाती है । कल उपर की यात्रा का संस्मरण ।
बस इतना ही
डा. चंद्रकांत रामचन्द्र वाघ




