inh24छत्तीसगढ़

Big Breaking: भावुक हो मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने छोड़ा सदन, विपक्ष के हंगामे के बीच कही ये बड़ी बात

रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। पिछले दिनों विधायक बृहस्पति सिंह ने मंत्री टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाए थे। आज मंत्री टीएस सिंहदेव सदन छोड़कर चले गए। सदन से बाहर जाने से पहले उन्होंने भावुक होकर कुछ बातें कही। बोले की मैं इस पवित्र सदन में रहना उचित नहीं समझता हू।स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव खड़े हुए और उन्होंने रुँधे कंठ से यह कहते हुए सदन छोड़ दिया की अब बहुत हुआ। बहुत हो गया। मेरे बारे में मेरे माता पिता के बारे में आप सब जानते हैं। मेरे बारे में कुछ ऐसा बताने की कोशिश हुई जो नहीं जानते। जब तक सरकार अपना पक्ष स्पष्ट नहीं करती। मेरी भुमिका को लेकर नहीं कहती। तब तक इस उच्च स्तरीय सदन और उसके मानदंडों के यह अनुरुप होगा कि मैं इस सदन में ना रहूं। अध्यक्ष जी आपकी अनुमति से यह सदन तत्काल छोड़ रहा हूँ।

विपक्ष ने कहा कि झूठ कहा तो क्यों कहा किसने कहा। प्रेस कॉंफ़्रेंस में 22 विधायक मौजुद थे। साफ़ दिखा संगठन के दो लोग इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस को आयोजित करने में शामिल थे। यह व्यक्तव्य उस पर कुछ नहीं कहता। मज़ाक़ बना दिया आपने। इस पर आसंदी से डॉ महंत ने स्पष्ट किया कि मैने टीव्ही पर देखा तो 24 की रात दोनों नंबर पर फ़ोन लगाया। कोई बात नहीं हुई। 25 को मेरे पास कोई नहीं आया। 26 से सदन में हूँ यहाँ भी विधायक ने कुछ नहीं कहा। मैंने आप लोगों के कहने पर मुख्यमंत्री को कहा और अब गृहमंत्री का व्यक्तव्य आ गया है।

बृहस्पति सिंह ने मंत्री टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि महाराजा टीएस सिंहदेव उनकी हत्या कराकर मुख्यमंत्री बनना चाहते है। जिसके बाद से ये मामला सुर्खियों में है। वहीं बृहस्पति सिंह मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जो वक्तव्य दिया है उसके बाद विपक्षी सदस्यों ने नाराज़गी जताई।

Related Articles

Back to top button