inh24छत्तीसगढ़

फूंक – फूंक के रखें कदम – एक बार फिर से रायपुर हुआ कंटेनमेंट जोन, इस इलाके को किया गया सील…

रायपुरः प्रदेश में भले ही कोरोना के मामले कम हो गए हो, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है. यही वजह है कि प्रशासन अब फूंक फूंक के कदम रख रही हैं. कोरोना के मरीज मिलने के बाद अब राजधानी रायपुर में एक बार फिर कंटेनमेंट जोन की बंदिशें लौट आई है. रायपुर जिला प्रशासन ने आज शहर के दो इलाकों को कंटेनमेंट जोन बना दिया है. इसमें डीडी नगर सेक्टर-1 और दूसरा कुकुरबेड़ा स्थित मेडीहेल्थ हास्पिटल शामिल है.

दरअसल, डीडी नगर सेक्टर-1 में एक ही परिवार में दो से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. जिसके बाद मरीज के घर से पश्चिम में अशोक तिवारी के मकान तक और उत्तर में योगेश यदु के घर से दक्षिण में एमपी स्वामी के मकान तक के इलाके को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है. इधर, कुकुरबेड़ा के मेडीहेल्थ हॉस्पिटल में भी दो से अधिक मरीज मिलने पर उसे कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. इस कंटेनमेंट जोन के पूर्व की तरफ एक निजी इमारत है. पश्चिम और उत्तर की तरफ सड़क है और दक्षिण दिशा में एक निजी इमारत को सीमा बनाया गया है.

Related Articles

Back to top button