inh24छत्तीसगढ़

Big-Breaking: जवानों और नक्सली के बीच मुठभेड़ जारी, 2 नक्सली की मारे जाने की ख़बर

सुकमा। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है.डीआरजी जवानों का नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है. इसी कड़ी में अभी अभी सुबह चिंतागुफा थानाक्षेत्र के पदमगुड़ा में कार्रवाई के दौरान जवानों के साथ नक्सलियों की सुबह से मुठभेड़ चल रही है, जो अभी तक जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से चल रही गोलीबारी में दो नक्सली मारे गए हैं, जबकि कई और नक्सलियों के घायल होने की खबर है। खबर की पुष्टि एसपी सुनील शर्मा ने की।


जानकारी के मुताबिक चिंतागुफा थाने व आस-पास के कैंपों से जिला बल के नेतृत्व में सीआरपीएफ 150 व 131 बटालियन, डीआरजी व एसटीएफ के करीब 200 जवान पदमगुडा की तरफ रात में रवाना हुए थे। सुबह गांव के पास जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया। इधर, जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। रविवार सुबह नौ बजे तक मुठभेड़ जारी थी, जिसमें दो नक्सली मारे जाने की खबर है। जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। खबर की पुष्टि करते हुए एसपी सुनील शर्मा ने कहा कि मुठभेड़ चल रही है। सर्चिंग करने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि कितने नक्सली मारे गए हैं और कितने घायल हैं। इलाके से नक्सली प्रभाव को खत्म करने के लिए सुरक्षाबल के जवान लगातार सर्चिंग और कॉम्बिंग करते रहते हैं। बीते दिनों में कई नामी नक्सलियों को मार गिराया गया है और पुलिस की लोन वर्राटू योजना से भी कई नक्सलियों ने हथियार छोड़ दिया है। इसके अलावा पुलिस-प्रशासन की मदद से नक्सलियों के खिलाफ स्थानीय लोगों को शिक्षित और जागरूक भी किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button