छत्तीसगढ़

भाटापारा – सट्टा खेलाते एक आरोपी गिरफ्तार, सट्टा पटटी एवं नगदी रकम जप्त

कुश अग्रवाल भाटापारा – दिनांक 23-07-2021 को जरिये मुखबीर सुचना प्राप्त हुआ कि के.के. वार्ड निवासी सत्यनारायण ऊर्फ सत्तु ठाकुर कल्याण सागर तलाब के पास अपने घर के सामने एक रूपया का अस्सी रूपये देने की बात बोलकर लोगो को सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खेला रहा है।

सूचना पर हम. स्टाप एवं गवाहन के घेरा बंदी कर सत्यनारायण ऊर्फ सत्तु ठाकुर लोगो को सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खेलाते रंगे हाथ पकडे जिसके कब्जे से 02 कोरे कागज में लिखा अंको का सट्टा पट्टी जिसमें अंको के सामने रूपया पैसा लिखा हुआ एक डाट पेन एवं सट्टा पट्टी का नगदी रकम 1525 रूपये मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी सत्यनारायण ऊर्फ सत्तु ठाकुर पिता सुखराम ठाकुर उम्र 44 वर्ष सा. के.के. वार्ड भाटापारा द्वारा अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 294/2021 धारा 4 (क )जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक राजकुमार ठाकुर , आरक्षक भारत भूषण पठारी, श्रीचंद ध्रुव का विशेष योगदान रहा थाना भाटापारा शहर में अवैध जुआ-सटटा, शराब पर में लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button