शर्मशार: दिन दहाड़े हजारों की भीड़ में किया पानी के अंदर नाबालिग का बलात्कार

लंदन: इंग्लैंड (England) में एक नाबालिग से हजारों की भीड़ के सामने बलात्कार (Rape) हुआ, लेकिन किसी ने कुछ नहीं देखा. पीड़ित लड़की अपने दोस्तों के साथ समुद्र तट पर गई थी. वहीं एक लड़के ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोपी ने पानी में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया. पुलिस इस संबंध में एक 17 वर्षीय लड़के की तलाश कर रही है, जो संभवतः पाकिस्तानी है.
Bournemouth शहर में हुई वारदात
एक रिपोर्ट के मुताबिक,15 वर्षीय पीड़िता 18 जुलाई को इंग्लैंड के बोर्नमाउथ (Bournemouth) शहर के एक बीच पर अपने दोस्तों के साथ गई थी. यहां उसका सामना एक लड़के से हुआ, जो बोलचाल में पाकिस्तानी (Pakistani) लग रहा था. आरोपी पीड़िता को बातों में उलझाकर पानी में ले गया. जहां थोड़ी गहराई में पहुंचने के बाद उसने लड़की का बलात्कार किया. दिनदहाड़े हजारों लोगों की मौजूदगी में हुई इस वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी.



