छत्तीसगढ़

बॉलीवुड में काम दिलाने के नाम पर करता था लड़कियों की तस्करी, खुद को बताता था इवेंट मैनेजर जानें पूरा मामला……….

मुंबई. बॉलीवुड एक मायाजाल की तरह है, जो कोई भी इसकी चकाचौंध में आता है वो इसमें इतना मोहित हो जाता है कि वापस पीछे देखना नहीं चाहता। कई लोगों की किस्मत चमक जाती है, तो कई लोगों को कोशिशों के बाद भी निराशा ही हाथ लगती है।
बॉलीवुड सिनेमा ने बहुत से लोगों को इस मुकाम पर पहुंचा दिया है, कि वो आज करोड़ों दिलों की धड़कन बन गए हैं। लेकिन इस खूबसूरत इंडस्ट्री की आड़ में कई लोग गलत कामों को भी अंजाम देते हैं। हाल ही में ऐसे ही इंडस्ट्री के नाम पर गलत काम करने वाले एक शख्स को दादर से गिरफ्तार किया गया है।
मीडिया के मुताबिक ये शख्स लड़कियों को झांसा देकर उनकी ट्रैफिकिंग किया करता था। ये शख्स सोशल मीडिया पर खुद को इवेंट मैनेजर बताता था और लड़कियों को Shah Rukh Khan की फिल्म में काम दिलाने का झांसा दिया करता था। जिसके बाद पता चलने पर पुलिस ने 17 साल की एक लड़की को रेस्क्यू किया है जिसे पश्चिम बंगाल से मुंबई लाया गया था।
दादर स्टेशन पर GRP के SI दयानेश्वर कटकर ने बताया, ‘GRP ने 17 साल की एक लड़की को रेस्क्यू किया है, जिसे Shah Rukh Khan की फिल्म में काम दिलाने के बहाने पश्चिम बंगाल के पलाशीपारा से मुंबई लाया गया था। सोशल मीडिया पर खुद को इवेंट मैनेजर बताकर लड़की को फुसलाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें किसी बड़े और मशहूर सितारे का नाम लेकर काले कामों को अंजाम दिया गया है। इस बार इस मामले में किंग खान यानी Shah Rukh Khan के नाम का इस्तेमाल किया गया है।

Read also – छत्तीसगढ़: दर्दनाक हादसा,अज्ञात वाहन ने युवकों को कुचला...

वर्क फ्रंट की बात करें तो Shah Rukh Khan जल्द ही फिल्म पठान के जरिए बॉक्स ऑफिस पर वापसी करेंगे। फिल्म का पोस्टर अब तक रिवील नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button