inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों का लिया क्राईम मीटिंग, दिए ये सख्त निर्देश

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – पुलिस महानिदेश एवं पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के दिशा-निर्देश में गरियाबंद पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल पाथुर के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों के लिए क्राईम मीटिंग, मीटिंग के दौरान शीघ्र अपराध, मर्ग, गुम इंसान, शिकायत निकाल के संबंध में लगाये फटकार । उन्होंने कहा की थाना स्तर पर विवेचकों का मीटिंग लेकर लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान, शिकायत की संख्या कम हो। मीटिंग के दौरान महिला संबंधी शिकायतों में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर शीघ्र निकाल के दिए निर्देश। समस्त थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी के प्रकरणों में आरोपी पता-साजी हेतु टीम बनाकर दिगर प्रारंत भेजने हेतु दिये निर्देश। थानों में प्राप्त होने वाली सभी प्रकार की शिकायतों में त्वरित कार्यवाही एवं शीघ्र निकाल हेतु विशेष निर्देश दिये। यातायात के नियमों के संबंध में लोगों को जागरूक करें।

विशेष कर यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करें। साथ ही साथ सीसीटीएनएस में ऑनलाईन एफ.आई.आर, डाटा सिंक, रोजनामचा एंट्री, कॉमन डेसबोर्ड का उपयोग के संबंध में थाना प्रभारियों को विशेष रूचि लेकर कार्य करने के दिये निर्देश एवं सीसीटीवी कैमरें का प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने कहा की सीसीटीवी कैमरा सही चालू हालत में है कि नही साथ ही रिकार्डिंग हो रहा है कि नही की जानकारी हमेशा थाना प्रभारी को होना चाही। पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों के स्थायी वारंटियों की सूची तैयार कर थाना स्तर में टीम गठित कर तामिली हेतु दिये कड़े निर्देश।

क्राईम मीटिंग में अति0 पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, अति0 पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद/मैनपुर संजय ध्रुव, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, थाना प्रभारी गरियाबंद, थाना प्रभारी राजिम, थाना प्रभारी पाण्डुका, थाना प्रभारी फिंगेश्वर, थाना प्रभारी छुरा, थाना प्रभारी अजाक, थाना प्रभारी पीपरछेड़ी, थाना प्रभारी मैनपुर, थाना प्रभारी शोभा, थाना प्रभारी इंदागांव, थाना प्रभारी इंदागांव, थाना प्रभारी पायलीखण्ड, थाना प्रभारी अमलीपदर, थाना प्रभारी देवभोग के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button