महिला को पीटकर जमीन पर लिटा सीने पर जा बैठा एसआई, सोशल मीडिया में हो रहा वायरल

कानपुर (देहात) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां पुलिसकर्मी ने महिला की न सिर्फ पिटाई की, बल्कि उसकी छाती पर जा बैठा। मामले में संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
Read also – Big breaking – भिलाई में नकली नोट बनाकर चलाने वाले आरोपी को, पुलीस ने किया गिरफ्तार 54 लाख रूपए के नकली नोट समेत नोट बनाने की सामग्री जप्त पढ़े पुरी ख़बर…
बताया जा रहा है कि मामला लखीमपुर के दुर्गदासपुर गांव का है जहां पुखराया चौकी के चार पुलिसकर्मी एक मामले को लेकर पहुंचे थे। यहां किसी बात पर ग्रामीण युवक और पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद एक एसआई ने युवक को गाली-गलौज करते हुए मारना शुरू कर दिया। इतने में युवक को पिटते देख एक महिला उसे छुड़ाने के लिए आई तो पुलिसकर्मी उसे भी मारने लगे। इस पर महिला की बहू आरती दारोगा से भिड़ गई जिसपर दारोगा ने अपना आपा खो दिया और मर्यादा भूलते हुए महिला को जमीन पर गिराकर उसके सीने पर बैठ गए।
Read also – फिटनेस टेस्ट के नाम पर अश्लीलता, कोच ने लड़कियों से कराया ऐसा काम की..
इस बात को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि उप्र में भाजपा सरकार के कृपापात्र बने कुछ पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार से प्रदेश की समस्त पुलिस की छवि धूमिल होती है। भाजपा के शासन में दुशासन की कमी नहीं। घोर निंदनीय!
वही कुछ यूजर्स ने ट्वीट कर उनको जवाब देते हुए कहा है कि कृपया जनता को भृमित ना करे। सच्चाई ये है न कि वो जो आप दिखा रहे हो।
जब वर्दी पहने पुलिस वाले के कॉलर पकड़ कर ये छोड़ ही नही रही तो क्या करे बेचारा जैसे खींच रही है वो खींच रहा है।



