
बलरामपुर। बलरामपुर जिले में संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज की गाड़ी फंसने के मामले में जांच दल गठित की गई है।
खराब सड़क निर्माण की जांच की जाएगी। 3 सदस्यीय टीम में कोरिया के डीएफओ, और मनेंद्रगढ़ के दो एसडीओ मामले की जांच कर रहे हैं।
राजपुर वन परिक्षेत्र के मुर्गी अंडा पारा से मन्दरीडांड़ तक 7 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क में घटिया निर्माण की शिकायत मिलने के बाद संसदीय सचिव ने 11 जुलाई को सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
उसी समय उसी घटिया सड़क में उनकी सरकारी गाड़ी फंस गई थी, जिसे कड़ी मशक्कत करते हुए ट्रैक्टर की मदद से खींचकर बाहर निकाला गया था।



