
महासमुंद। में एक बड़ी घटना सामने आई है। एक तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read also – रायपुर रेलवे: बिलासपुर की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिये खुशखबरी, जल्द बनेगा नया प्लेटफॉर्म
जानकरी के अनुसार रायल ट्रेवल्स की यात्री बस सरायपाली से रायपुर जा रही थी. तभी नेशनल हाइवे 53 पर तुमगांव तिराहा के पास बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे दो की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया।
बता दें की इस हादसे की सूचना के बाद तुमगांव पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया।
Read also – छत्तीसगढ़: हुक्का बारों पर पुलिस की दबिश, 18 ठिकानों पर कार्यवाही
वहीं मृतकों में से एक की पहचान डॉ रामनाथ निषाद निवासी भाटापारा तुमगांव, एक घायल कृष्णा साहू भाटापारा के रुप में हुई है. वहीं एक मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है।
महासमुंद जिले में एक और एक्सीडेंट हुआ है । पिकअप वैन सिरपुर रोड में फूसेराडीह के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. पिकअप में सवार बारह लोग घायल हो गए. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव लाया गया है. घायलों में 7 महिला व 5 पुरुष शामिल हैं। वैन ग्राम छुरिया फिगेश्वर गरियाबंद से तुरतुरिया मंदिर जा रही थी. तुमगांव पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




