inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: संजय बिहारी के बाद अब विनोद बिहारी हुआ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

दुर्ग: जिले की कमान संभालने के बाद एसपी प्रशांत अग्रवाल एक्शन मोड पर आ गए हैं। उनके निर्देशन में लगातार अवैध कारोबार और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने शराब तस्करी मामले में फरार गैंगस्टर संजय बिहारी को पुलिस को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर संजय बिहारी पिछले दो माह से फरार था।

बता दें कि दुर्ग पुलिस ने बीते दिनों गैंगस्टर संजय बिहारी के भाई विनोद बिहारी को ​भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गैंगस्टर विनोद बिहारी को मध्यप्रदेश के सतना से गिरफ्तार किया था। विनोद बिहारी पर डरा धमका कर अवैध रूप से रकम वसूली करने का आरोप है।

Related Articles

Back to top button