inh24छत्तीसगढ़

राजधानी – छत्तीसगढ़ में नहीं खुलेंगे स्कूल, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वीं और 12 वीं के छात्र – छात्राओं के सिलेबस को लेकर जारी किया यह निर्देश पढ़े पूरी खबर

Read also – Tokyo Olympics – टोक्यो ओलिंपिक में हो सकते हैं दो गोल्ड मेडलिस्ट, जानिए क्या कहते हैं नए नियम…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अभी स्कूल नहीं खुलेंगे। स्कूल खुलने की अनिश्चितता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सिलेबस को लेकर नया निर्देश जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक इस साल भी कक्षा 10वीं और 12वीं में 30 से 40 फीसदी पाठ्यक्रम में कटौती की जायेगी। सचिव व्हीके गोयल के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम में कटोती के साथ-साथ असाइनमेंट के जरिये शिक्षा और मूल्यांकन की व्यवस्था इस साल भी जारी रहेगी। अगस्त माह से जनवरी माह तक कुल 6 असाइनमेंट जारी किये जायेंगे। पहला असाइनमेंट अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में जारी किया जायेगा। उसके बाद मंडल की तरफ से प्राचार्यों के लिए दिशा निर्देश वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा।

Read also – भारत को मिला अमेरिकी MH-60 ‘रोमियो’ , पनडुब्बी की तलाश कर उसे खत्म करने में है माहिर

Related Articles

Back to top button