inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने युवक की बेरहमी से पीटकर की हत्या घटना नक्सल प्रभावित आमा मोरा गांव की है

गिरीश गुप्ता गरियाबंद। नक्सलियों द्वारा मुखबिरी के आरोप में एक युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या की जानकारी सामने आई है। घटना मैनपुर क्षेत्र के नक्सल प्रभावित आमामोरा गांव की है। घटना कल शाम की बताई जा रही है।

घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है।मिली जानकारी के अनुसार गांव के 35 वर्षीय परशुराम की कल शाम नक्सलियों ने लाठी ठंडे से पीटकर हत्या कर दी। परशुराम पर नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया है।

फिलहाल शव को मैनपुर लाने की तैयारी चल रहीं है।एएसपी सुखनंदन राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनबेड़ा, धर्मबांधा, खोलीबतर (SDK) एरिया कमेटी द्वारा युवक की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल गांव के सरपंच शव को लेकर मैनपुर पहुंच रहे। उसके पश्चात जांच के बाद ही युवक की हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Related Articles

Back to top button