
खरसिया के भूपदेवपुर असामाजिक तत्वों द्वारा दारू पीने के लिए गिलास मांगने पर गिलास नहीं देने पर 4 शराबियों ने एक युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है जहां मारपीट के दौरान बीच बचाव करने पर युवक की पत्नी व लड़का लड़की से भी शराबियों ने मारपीट किया। घटना के पीड़ित ने 4 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि ग्राम डूमरपाली निवासी सविता ठाकूर उम्र 30 साल जो घरेलू काम करती है। कि दिनांक 14.07.21 को सविता घर के बगल में संजू साहू के घर में शादी हो रहा था। रात्रि करीबन 09.15 बजें सविता अपने पति व बच्चों के साथ अपने घर में थे। उसी समय उन्ही के गांव का दीपक साहू, जगेश्वर दास, सोनू साहू, नंदकृष्णा साहू 4 लोग सविता के घर के पास आये और दारू पीने के लिए गिलास मांगे। तब सविता का पति वशिष्ठ कुमार ठाकूर गिलास देने से मना किया। तब चारों ने एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज करने लगे गाली देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये सविता के पति को दीपक साहू ने डण्डा से मारपीट किया। जिससे सिर में चोंट लगने पर खून निकला। तथा जगेश्वर दास, सोनू साहू, नंदकृष्णा साहू ने हाथ मुक्का से मारपीट किया। जिससे शरीर में चोंट लगा है।
वहीं बीच बचाव करने पर दीपक साहू, जगेश्वर दास, सोनू साहू, नंदकृष्णा साहू ने मारपीट किये । जिससे सविता के कमर के पीछे तरफ चोंट लगा है तथा लकडा अदित्य के नाक के नीचे ठुडी दाहिना कंधा बांये पैर के जांघ एवं प्रिंयक के दाहिना कंधा के नीचे चोंट लगा है। सविता के पति वशिष्ठ कुमार ठाकूर को ईलाज हेतु रायगढ अस्पताल में भर्ती किए हैं। घटना के बाद दिनांक 15.07.21 को पीड़ित सविता ठाकुर ने मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं वहीं भूपदेवपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर धारा 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



