मनोरंजन

30 सालों से नहीं कटाई है एलेना ने अपने बाल, जाने इसके पीछे की वजह

मुंबई. महिलाओं की सुंदरता में चार चांद लगाने में बालों का सबसे बड़ा योगदान होता है. लेकिन, अब लंबे और घने बाल (hair) का चलन काफी कम हो गया है। वहीं, Ukraine से एक महिला एलेना क्रावचेन्को (long hair girl) की कुछ तस्वीरें सामने आई है।

एलेना ने 30 सालों से अपना बाल नहीं काटवाया हैं। उनके बाल इतने लंबे और चमकीले हैं कि हर कोई उन्हें Disney की राजकुमारी बुलाता है। मिली जानकारी के अनुसार, यूक्रेन की रहने वाली 35 वर्षीय एलेना क्रावचेन्को के बाल 2 मीटर यानी करीब 6.5 फीट लंबे हैं, जिसके कारण लोग अब उन्हें दुनियाभर में पहचानने लगे हैं. एलेना क्रावचेन्को ने पिछले 30 सालों से अपने बाल नहीं कटवाए हैं. उनके बाल काफी लंबे, घने और खूबसूरत हैं।

बता दें कि एलेना के बालों की खूबसूरती को देखकर लोग उनकी तुलना अक्सर डिज्नी की राजकुमारी से करते हैं। डिज्नी की एक कहानी की किरदार राजकुमारी Rapunzel के बाल भी काफी लंबे थे। यही वजह है कि लोग उन्हें Ukrainian Rapunzel के नाम से भी बुलाते हैं।

एलेना क्रावचेन्को बताती हैं कि उन्होंने 5 साल की उम्र में मां की एक बात से प्रभावित होकर बाल नहीं कटवाने का फैसला किया था। एलेना की मां ने उनके बाल बनाते हुए कहा था, ‘औरतों की खूबसूरती उसके बालों में होती हैबी। एलेना क्रावचेन्को अपने बालों को हेल्दी रखने के लिए सप्ताह में एक बार धोती हैं, जिसमें उन्हें करीब 1 घंटे का समय लगता है।

बालों को टूटने और फंसने से बचाने के लिए वह दिन में 2 बार कंघी (hairstyles) करती हैं और नैचुरल व प्रोफेशनल प्रोडक्ट यूज करती हैं। एलेना क्रावचेन्को अपने लंबे बालों के सिरों को हर छह महीने में एक बार ट्रिम करती हैं, ताकि यह हेल्दी बने रहें. हालांकि वह सिर्फ सिरों को ट्रिम करती हैं और बालों की कटिंग नहीं करतीं।

सोशल मीडिया पर एलेना काफी पॉपुलर हैं और इंस्टाग्राम पर अपने बालों की तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती है। इंस्टाग्राम पर एलेना को करीब 70 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

Related Articles

Back to top button