मनोरंजन

बॉलीवुड तड़का- इस एक्ट्रेस का, बॉयफ्रेंड के पिता रखते थे खूब ख्याल,साथ ले जाते थे खाना

एक्टर जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी ने फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में साथ में काम किया. जैकी श्रॉफ कई बार दिशा की तारीफ कर चुके हैं. उनके साथ काम करने का एक्सपीरियंस भी शेयर कर चुके हैं. अब जैकी ने बताया कि वो सेट पर दिशा के लिए कभी-कभी फूड आइटम्स भी लेकर जाते थे.

 बता दें कि दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड हैं. दोनों के अफेयर की खबरें चर्चा बटोरती हैं. हालांकि दिशा और टाइगर ने अपने रिलेशन को ऑफिशियल नहीं किया है. अक्सर साथ में उन्हें देखा जाता है. टाइगर की बहन कृष्णा के साथ भी दिशा की शानदार बॉन्डिंग है.  हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, जैकी श्रॉफ ने एक एक इंटरव्यू में कहा- दिशा चार्मिंग लेडी हैं. उसकी आंखों में ईमानदारी है. वो सिंपल दिख सकती है, लेकिन साथ ही, जब वो डांस करती है, तो वो एनर्जेटिक होती है. मैं इस बात से भी वाकिफ हूं कि सोशल मीडिया पर उनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं. मेरे लिए, ये बच्चे जो मैं हूं या जो कभी था, उससे कहीं आगे हैं. वे अनुशासित हैं और उनके स्टॉन्ग वर्क एथिक्स हैं.

दिशा के लिए सेट पर खाना ले जाते थे जैकीआगे उन्होंने कहा- ”मैं अपनी सभी लीडिंग लेडी का सम्मान करता हूं. मैं उन सभी के साथ एक जैसा व्यवहार करता हूं. चाहे वे न्यूकमर हों, कुछ फिल्में पुरानी हों या मेरी सीनियर्स. वही इज्जत मैंने दिशा के साथ रखी और सेट की नैतिकता बनाए रखी. लेकिन हां, हमने कुछ मौकों पर खाना शेयर किया. अपने चीट डेज पर दिशा को गाठिया खाना पसंद है और मैं उसके लिए ले जाता था.”

Related Articles

Back to top button