देश विदेश

धारदार हथियार से आशिक ने प्रेमिका की काटी पैर की एड़ियां, 36 घंटे के बाद भी पुलिस ने नहीं किया FIR दर्ज

इंदौर। मध्य प्रदेश के राजधानी इंदौर में रोंगटे खड़े कर देनी वाली घटना सामने आई है । यहां एक सिरफिर आशिक ने अपनी प्रेमिका के पैर की एड़ियां काट दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है. परिजनों ने पुलिस पर घटना के 36 घंटे बाद भी मामला न दर्ज करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद आईजी ने हस्तक्षेप किया।

मामला सावेर थाना क्षेत्र का है । जहां सिरफिर आशिक ने अपनी प्रेमिका के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से उसके पैर की एड़ी को काट दी. साथ ही उसके दोनों पैर में कई गहरे जख्म भी दिया । लड़की का इलाज एमवाय अस्पताल में जारी है।

परिजनों का आरोप है कि घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की । हालांकि मामला इंदौर आईजी हरीनारायण चारि मिश्र के संज्ञान में आने पर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है ।

परिजनों ने बताया कि घायल लड़की और आरोपी युवक में पिछले 2 साल से दोस्ती थी । उसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया । लड़की आरोपी से दूरी बनाना चाह रही थी । जिसके बाद आरोपी ने अपने एक साथी दोस्त के साथ लड़की के घर पहुंचा और कहासुनी के बाद धारदार हथियार से लड़की के पैर पर कई बार वार कर उसके पैर की एड़ी और उंगली काट दी ।

परिजनों को मामले की जानकारी लगने पर तुरंत थाने पर सूचना दी । जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी ।
लड़की के भाई ने बताया कि आरोपी राजा उर्फ इलियास ने 15 दिन पहले भी घर पर आकर जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की थी । उसके बाद घटना वाले दिन भी सुबह को जोर जबरदस्ती करने ही आया था । लड़की ने उसका विरोध किया और उस पर हमला कर दिया ।

Related Articles

Back to top button