करीना की किताब “प्रेग्नेंसी बाइबिल” पर उठे सवाल, इस बात पर लगे आरोप…

नई दिल्ली: एक ईसाई समूह ने एक्ट्रेस करीना कपूर खान की किताब के टाइटल पर आपत्ति जताते हुए बुधवार को उनके और दो अन्य लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. समूह ने उनपर समुदाय की भावनाओं के आहत करने का आरोप लगाया है.
को-राइटर भी मुश्किल में
अल्फा ओमेगा क्रिश्चियन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने पुस्तक को लेकर शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दूसरे लेखक का भी नाम है. शिंदे ने अपनी शिकायत में करीना कपूर खान और अदिति शाह भीमजानी द्वारा लिखित और जगरनॉट बुक्स द्वारा प्रकाशित पुस्तक के शीर्षक ‘प्रेग्नेंसी बाइबिल’ का उल्लेख किया है.
क्या है शिकायत
अभी दर्ज नहीं हुई FIR
https://www.instagram.com/p/CRGVdbUpfPC/?utm_source=ig_web_copy_link
9 जुलाई को हुई थी किताब लॉन्च
करीना कपूर खान ने 9 जुलाई को अपनी किताब को लॉन्च किया था. फरवरी में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली करीना (40) ने इस पुस्तक को अपना तीसरा बच्चा बताया था. किताब के प्रमोशन के सिलसिले में उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट की थीं.क्या है किताब में खास करीना कपूर खान के अनुसार इस पुस्तक में उन्होंने अपने दोनों गर्भकाल के दौरान महसूस किये गए शारीरिक और भावनात्मक अनुभवों का उल्लेख किया है. (इनपुट: भाषा)




