inh24छत्तीसगढ़

निलंबित ADG जी.पी. सिंह मामला – ड्राइवर, गनमैन के बयान किये गए दर्ज, अग्रिम जमानत पर आज हो सकती है सुनवाई

निलंबित आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज हुए राजद्रोह मामले में पुलिस ने अब उनके गनमैन समेत ड्राइवर के बयान दर्ज किए हैं। आपको बता दे कि बयान के दौरान एक कर्मचारी ने छापे से पहले बैंक मैनेजर मणिशंकर के भगत सिंह चौक स्थित एसबीआई कॉलोनी के घर आपत्तिजनक दस्तावेज पहुंचाना स्वीकार किया है।

पुलिस को ACB/EOW से मिले हस्तलिखित आपत्तिजनक दस्तावेजों की राइटिंग मिलान के लिए जीपी सिंह की हैंड राइटिंग वाले दस्तावेज उनके आईजी रायपुर, डायेरक्टर पुलिस अकादमी चंद्रखुरी में पदस्थापना के दौरान ऑफिसों में जाकर जब्त करेगी।पुलिस और एसीबी निलंबित एडीजी के खिलाफ साक्ष्य छिपाने की भी धारा लगाने की तैयारी कर रही है। वहीं, जीपी सिंह ने जिला अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई है, जिस पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है। पुलिस और एसीबी, दोनों ही जीपी सिंह के खिलाफ साक्ष्य छिपाने का भी धारा जोड़ने की तैयारी कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसीबी की टीम को जीपी सिंह के घर के अंदर प्रवेश करने में घंटे भर से अधिक का समय लग गया था। इस दौरान जीपी सिंह ने डायरी के अलावा म्यूचुअल फंड के दस्तावेज फाड़ दिए थे। यही नहीं, जीपी सिंह ने अपने मोबाइल डाटा भी डिलीट कर दिया था। उन्होंने डायरी में जो कुछ लिखा था, वह कम्प्यूटर में भी दर्ज था जिसे जब्त कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button