
कुश अग्रवाल बलोदाबाजार। आपको बता दें कि थाना पलारी अपराध क्रमांक 269/2021 धारा 363, 366(क), 342, 354(क)(II), 34 भादवि0 8,18 पाक्सों एक्ट व 3(2)V(क) एस0टी0एस0सी0 एक्ट में मुख्य आरोपी रामेश्वर विश्वकर्मा पिता दाउराम विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष साकिन कानाकोट थाना पलारी को दिनांक 21.06.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है एवं प्रकरण के फरार आरोपी
1. मेघनाथ विश्वकर्मा पिता स्व0 नंदूराम विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष
2. अमरिका विश्वकर्मा पति मेघनाथ विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष
साकिनान पीढी थाना तुमगांव जिला महासमुन्द छ0ग0 को आज दिनांक 11.07.2021 को गिर0 कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया एवं एक आरोपी का पता तलाश जारी है।




