छत्तीसगढ़

Big breking : घर में बने पानी टैंक को साफ करने के दौरान हुई 6 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर, इलाज जारी

मध्यप्रदेश : छतरपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजावर में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बिजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव महुआ झाला का है। ये लोग घर में बने पानी के टैंक को साफ कर रहे थे, इसी दौरान वे लोग बिजली के करंट की चपेट में आ गए और छह लोगों की जान चली गई।

बता दें की घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल, टैंक खोलने के लिए घर के एक सदस्य टैंक में उतरा, जिसे करंट लगा। उसे बचाने के लिए घर का दूसरा सदस्य उतरा। इसी तरह से एक-दूसरे को बचाने के लिए टैंक में लोग उतरते रहे और छह की मौत हो गई है।

वहीं bigपुलिस अधिकारी सीताराम अवास्य ने बताया जा रहा है कि टैंक में से पानी निकालने के लिए लाइट की व्यवस्था की गई थी। इसकी वजह पानी में करंट आ गया है। मरने वालों में लक्षमण अहिरवार, शंकर अहिरवार, मिलन अहिरवार, नरेंद्र, रामप्रसाद और विजय शामिल है। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डायल 100 की मदद से मृतकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button