छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज़ : गाड़ी में आग लगने से दो युवकों की तत्काल में मौत, जाने कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा…

हरियाणा । के गुरुग्राम में सीएनजी गाड़ी में आग लगने से 2 युवकों की मौत हो गई. शनिवार को दोपहर तीन बजे टिकली रोड पर खम्बे से टकरा कर गाड़ी पलटने से ये खौफनाक हादसा सामने आया है. इस दर्दनाक सड़क हादसे में गाड़ी में रखे सीएनजी सिलंडर में ब्लास्ट के बाद आग लग गई, जिससे दो युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई. हादसे सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों के शवों को कब्जे में ले कि मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी ।

बता दें कि नगीना के पास कंसाली गांव से मूर्तियां लेकर गैरतपुर बास आए एक युवक व उसके दोस्त की शनिवार शाम को तेज रफ्तार वैन के खंभे से टकराने के दौरान लगी आग में जिंदा जलने से मौत हो गई. दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई. बादशाहपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अधजले शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है ।

वहीं पुलिस ने बताया कि राजस्थान के अलवर जिले में पंजीकृत वैन से नगीना के कंसाली गांव का रहने वाला संदीप उर्फ सन्नी (28) अपने दोस्त खन्ना (34) निवासी घाघस, नगीना के साथ मूर्तियां लेकर गैरतपुर बास गांव आया था, जिसे उतारकर वह वापस जा रहा था. वापस जाते समय वैन एक खंभे में से टकरा गई. खंभे से टकराने पर वैन में लगी सीएनजी का रिसाव होने लगा, जिसके कारण आग लग गई।

वहीं आग लगने पर वैन में सवार दोनों बाहर नहीं निकल सके. घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई. विभाग के अधिकारी रमेश के नेतृत्व में दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने आग पर काबू पाया. आग बुझाने के बादशाहपुर थाना पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिए हैं. थाना प्रभारी बादशाहपुर दिनकर का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है. रविवार को उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button