

रायपुर ।11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा धमतरी के तत्वधान में ब्लॉक काउंसलर अवध राम साहू ने पोस्टर,स्लोगन, पेंटिंग के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया l बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करके समाज को बेहतर बनाया जा सकता है।
छोटा और स्वस्थ परिवार सुखी जिंदगी का आधार, एक सार्थक कल की शुरुआत परिवार नियोजन के साथ, छोटा परिवार यही है प्रगति का आधार हम दो हमारे दो का पाठ अपनाओ बढ़ती जनसंख्या पृथ्वी के पर्यावरण के लिए विषाक्त है, आदि संदेश के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया l इस अवसर पर वॉलिंटियर कुमारी पूजा साहू, सोनम, हेमा, पूर्वी साहू, दीपिका, मनीष कुमार, फनेंस साहू, पप्पू साहू देवनारायण का भरपूर सहयोग रहा l




