inh24छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – डैकेती मामले में 03 में 02 आरोपी को भाटापारा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों की तलाश जारी

भाटापारा । 10-07-2021। पुलिस अधीक्षक महोदय बलौदाबाजार श्री आई के एलेसेला ने जिला के सभी थाना प्रभारी को संपत्ति सबंधी चोरी के अपराध में आरोपी को शीघ्र पता तलाश कर कडी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षक विजय चौधरी थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर के नेतृत्व में थाना भाटापारा शहर के अपराध क्रमांक 254/2021 धारा 395,398,427 भादवि में मामले में फरार आरोपी रिपुसुदन उर्फ सोनू साहू पिता राम अवतार साहू उम्र 19 साल पता ग्राम सिंगारपुर , रमन डोके पिता सुखराम डोके उम्र 18 साल पता संतरविदास वार्ड भाटापारा को पकडने में सफलता प्राप्त हुई है ।

पूर्व में तीन आरोपीण को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया था प्रार्थी भुरूराम यादव पिता रामदयाल यादव उम्र 35 साल पता तरपोंगी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा ने लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाया कि दिनांक 9-10/07/2021 के दरम्यानी रात 02 बजे सिद्ध बाबा रोड भाटापारा के माल धक्का के पास ट्रक में माल लोड अनलोड करवाने के लिए गया था उसी दो मोटर सायकल में 06 लोग राड , डंडा, चाकू से लेस होकर मारपीट करके 700 रूपया और दो नग मोबाईल को लूट कर ले गया है रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

मामले के गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी ने शीघ्र ही घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया , वंहा पर प्रार्थी एवं अन्य उपस्थित लोग से मिलकर बातचित व पूछताछ करके आरोपीगण के बारे में पता लगाया और आरोपीगण का धर पकड करने के लिए थाना प्रभारी के द्वारा टीम तैयार कर टीम को आवश्यक ब्रीफिंग करके रवाना किया गया । आरोपीगण के छिपने के संभावित स्थानों पर दबिश दिया गया।

आरोपी रिपुसुदन साहू पिता रामअवतार साहू और रमन डोके पिता सुखराम डोके घटना के बाद से फरार था जिसे भाटापारा शहर पुलिस द्वारा लगातर पीछा करते हुए पता तलाश करके गिरफ्तार किया गया है तथा रिपुसुदन उर्फ सोनू साहू के कब्जा से एक डंडा (जिसमें घटना के समय मारपीट किया था) व 300 रूपया को जप्त किया गया व रमन डोके के कब्जा से एक डंडा व 200 रूपये को जप्त किया गया आरोपीगण का कृत्य धारा सदर के तहत अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है । एक आरोपी की गिरफ्तारी शेष है टीम रवाना किया गया मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जाती है ।

उक्त कार्यवाही में सउनि ओम साहू, विजय केसरिया , प्रधान आर. अंशुमान पांडे, नरेन्द्र कुमार निषाद , श्रीमती पुष्पाराठौर आरक्षक श्रीचंद ध्रुव , अभिषेक बक्स, राकेश ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा है ।

नाम गिरफ्तार आरोपी:-

  1. रिपुसुदन साहू पिता रामअवतार साहू उम्र 19 साल पता ग्राम सिंगारपुर थाना भाटापारा ग्रामीण
  2. रमन डोके पिता सुखराम डोके उम्र 18 साल पता संतरविदास वार्ड भाटापारा

Related Articles

Back to top button