
रायपुर। पुलिस ने थाना डी डी नगर क्षेत्रांतर्गत सलासार ग्रीन स्थित फ्लैट में जबरन प्रवेश कर लूट करने वाले महिला सहित 2 अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया धरम शीला ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सलासार ग्रीन्स फ्लैट एफ 605 डी डी नगर रायपुर में अपने परिवार के साथ रहती है तथा गृहणी है।
बता दें की दिनांक 02.07.2021 के करीबन 04.40 बजे प्रार्थिया अपने पुत्र तनिष्क उम्र 16 वर्ष के साथ अपने घर पर थी एवं प्रार्थिया के पति संजीव कुमार ड्युटी पर गये थे। उसी समय प्रार्थिया के घर का बेल बजने से वह दरवाजा खोली तो दरवाजा के सामने एक लड़का जिसकी उम्र करीबन 30-35 वर्ष का जो काला कोट, काला हेलमेट पहना था और उसके साथ एक महिला जिसकी उम्र करीबन 30 वर्ष जो सन्तरे कलर की छिटदार कुर्ता हरे रंग का सलवार एवं ब्लु कलर चुन्नी एवं काले रंग का हेलमेट पहनी थी दोनों के द्धारा वैक्सीन का डोज लगवाने के संबंध मे पुछताछ किया गया। जिस प्रार्थिया हम लोग वैक्सीन लगवा चुके है बोलने पर उसके पति के बारे मे पुछे तो वह बताई की वे भी दोनो डोज लगवा चुके है। तब उनके द्धारा पीने के लिये पानी मांगे तब प्रार्थिया पानी लाकर दी और उनसे आई डी मांगी तब उनके द्वारा प्रार्थिया को धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया।
इसी दौरान प्रार्थिया का लड़का तनिष्क बीच बचाव करने आया तो महिला अपने पास रखें चाकु को प्रार्थिया के लड़के के गर्दन में टिका दी और प्रार्थिया को बोली हल्ला करोगे तो तुम्हारे लडके को मार देगे तथा पुरूद्वारा अपने पास रखें कुछ स्प्रे को निकालकर प्रार्थिया के मुंह में छिड़का और मुंह को रूमाल से दबा दिया तो प्रार्थिया डर मे बेहोश होने का बहाना की तो उसे जमीन में लिटा दिये और प्रार्थिया के लडके को बाथरूम मंे बंद कर दिये और प्रार्थिया के हाथ पैर को अपने पास रखें नायलोन की रस्सी से बांध कर घसीटते हुये कमरे में ले गये उससे पहले लडकी अन्दर के रूम में जाकर अलमारी खोलकर सामान निकालने लगी और साथ में आये पुरूष के साथ प्रार्थिया झुमा झपकी होने लगी था इस दौरान उसके पहने हैलमेट को निकाल कर प्रार्थिया उसके मुंह मे मुक्का मारी जिससे उसके पहने हुये चश्मे का दोनों ग्लास निकलकर गिर गया। दोनो अलमारी और रूम से सामान लूट करने लगे तब प्रार्थिया चिल्लाई तो दोनों घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर भाग गये।
आवाज सुनकर कालोनी के लोग आकर दरवाजा खोले और प्रार्थिया के लडके को बाथरूम से निकाले और प्रार्थिया के हाथ एवं पैर में बंधे रस्सी को खोले। प्रार्थिया अपने अलमारी कोचेक की तो उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात, 01 नग मोबाईल फोन तथा 01 नग आई पेड लूट कर भाग गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना डी डी नगर में अपराध क्रमांक 229/21 धारा 342, 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।घर के अंदर प्रवेश कर लूट की घटना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अजय यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती मनोज ध्रुव, थाना प्रभारी डी.डी.नगर योगिता खापर्डे एवं प्रभारी सायबर सेल को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना डी.डी.नगर की संयुक्त टीम का गठन कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। टीम के सदस्यों द्वारा घटना व आरोपियों के संबंध में प्रार्थिया एवं उसके पुत्र से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही पड़ोसियों व अपार्टमेंट के गार्ड से भी अज्ञात आरोपियों व उनके हुलियों तथा उनके द्वारा उपयोग किये दोपहिया वाहन के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन प्रारंभ किया गया। घटना स्थल से लेकर आरोपियों द्वारा भागने हेतु जिन मार्गो का उपयोग किया था उन मार्गों में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का टीम के सदस्यों द्वारा लगातार अवलोकन करते हुये सैकड़ो सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगाला गया। फुटेजों के अवलोकन पर यह भी पाया गया लूट की घटना में अज्ञात आरोपियों द्वारा जिस दोपहिया एक्टिवा वाहन का उपयोग किया गया उस वाहन में आरोपियों द्वारा कागज में फर्जी नंबर लिखकर वाहन के नंबर प्लेट में चिपकाया गया था।




