
रायपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य रायपुर प्रवास पर है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने डॉ. रमन सिंह द्वारा शुरू किए गए गुरु घासीदास के नाम से शोधपीठ पर ताला जड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मिनी माता योजना के तहत अंत्योदय में राशि दी जानी थी। लेकिन पिछले दो साल से उसमें एक रूपए नहीं भेजा जा रहा है। उन्होंने ढ़ाई साल में प्रदेश में समाज पर हुए अपराधों को गिनाते हुए कहा कि बठेना हत्याकांड, पाटन में सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और कई अपराध हुए है। वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा लूटपाट और हत्या के मामलों पर कहा कि एक भीे बुद्धिजीवी या किसी पार्टी ने पश्चिम बंगाल मामले में बयान नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ये टुकड़े-टुकड़े गैंग और मेडल वापसी गिरोह के सदस्य है, इनके दो चेहरे है।




