inh24मनोरंजन

ज्योतिरादित्य के मंत्री बनने पर कांग्रेस नेता का मजेदार ट्वीट, लोग बोले- ‘रब ने बना दी जोड़ी, एक अंधा-एक कोढ़ी’

सोशल मीडिया पर हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर माहौल गरमाया रहता है. कभी चीजों की तारीफ होती है, तो कभी उसका मजाक भी उड़ाया जाता है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास का एक पोस्ट ट्वीटर पर छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं. तो आइए, सबसे पहले जानते हैं मामला क्या है?

दरअसल, दो दिन पहले मोदी कैबिनेट का विस्तार हुआ है. इसमें कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय दिया गया है. ज्योतिरादित्य के मंत्री बनने पर कांग्रेस नेता हमलावर हो गए हैं और उन पर जमकर कटाक्ष कर रहे हैं. इतना ही नहीं कई लोग मजे लेते हुए काफी मजेदार ट्वीट भी कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीवी श्रीनिवास ने सिंधिया पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है. तो पहले आप इस ट्वीट को देख लें…

ट्वीट के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी दिया है, ‘ रब ने बना दी जोड़ी’. अब यह पोस्ट वायरल होने लगा है. इस पोस्ट को तकरीबन 10 हजार लोगों ने पसंद किए हैं. जबकि, कुछ ही समय में करीब दो हजार लोगों ने रिट्वीट किए हैं. वहीं, इस पोस्ट पर लोग लगातार रिएक्शन दिए जा रहे हैं. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, ‘ गद्दार कभी वफादार नहीं हो सकते’. अनुराग कश्यप नाम के यूजर ने लिखा, ‘ रब ने बना दी जोड़ी, एक अंधा-एक कोढ़ी’. जगदीश मीणा ने लिखा, ‘ बिकाऊ मंत्री को बिकाऊ मंत्रालय’. रजिया खान ने लिखा, ‘ ये ही इज़्जत तो चाहिये थी महाराज को’. आलम ये है कि यूजर्स सिंधिया और उनके मंत्रालय की जमकर आलोचन करने में लगे हैं.

Related Articles

Back to top button