
रायपुर नगर निगम का एक और नया और बड़ा कारनामा सामने आए हैं जिसमें तेलीबांधा तालाब में आने वाले लोगों को अब पार्किंग शुल्क देना पड़ेगा, बता दे की पार्किंग शुल्क समय के अनुसार से रखा गया है जिसमें 4 घंटा कार का पार्किंग शुल्क ₹24 व बाइक का 12 घंटे का शुल्क ₹12 रखा गया है, निगम ने यह ठेका कंपनी को दिया है अभी ठेका और पार्किंग शुरू को लेकर विरोध प्रारंभ हो चुका है।
आज सर्व समाज के द्वारा मरीन ड्राइव पर महापौर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनता को तकलीफ ना पहुंचा कर सुविधा पहुंचाने की बात कही गई है, बता दें कि अमित चिमनानी में कहा कि निगम लोगों को सुविधा पहुंचाने के लिए काम करने की ठानी थी लेकिन निगम के द्वारा लोगों के जेबों पर डाका डालने का काम किया जा रहा है।




