
सरगुजा। जिले मे 14 साल की एक नाबालिग बच्चे को जन्म दिया है… लेकिन जन्म लेते ही बच्चे की नानी उसे बेंच दिया… लेकिन जब नाबालिग को होश आया तो गायब था… लिहाजा उसने अपने साथ हुई आप बीती की शिकायत पुलिस मे दर्ज कराई… तब जाकर पूरी घटना का खुलासा हुआ।
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा ब्लाक निवासी नाबालिग के गर्भवती होने के बाद उसके परिजनो ने डिलेवरी के लिए उसे अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पातल मे भर्ती कराया.. जिसके बाद नाबालिग लडकी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया.. लेकिन बच्चे के जन्म के बाद नवजात की नानी और पीडित लडकी की मां ने उसे लोकलाज के भय से सूरजपुर के रहने वाले राजवाडे परिवार को 70 हजार रूपए बेंच दिया… लेकिन जब नाबालिग को होश आया तो फिर उसके होश उड गए.. अपने बच्चे को गायब देखकर उसने अपने मां से पूछताछ की.. लेकिन मां उसे कभी आईसीयू मे होने की बात कहती .. तो कभी कुछ और बहाना बनाती.. लिहाजा अपने बच्चे की गुमशुदगी को लेकर किशोरी ने मामले की शिकायत इलाके के मणिपुर चौकी मे दर्ज करा दी।
इधर मामला दर्ज होने के पहले तक लोकलाज भय औऱ सामाजिक प्रतिष्ठा को देखते हुए किशोरी के बच्चे के गुमशुदगी का राज छुपाने वाली मां ने पूरी कहानी बताई.. औऱ फिर पुलिस ने किशोरी की मां की निशानदेही पर नवजात बच्चे समेत बच्चे के खरीददार रोशन राजवाडे औऱ किशोरी की मां के खिलाफ नामजद्द रिपोर्ट दर्ज कर लिया है… लेकिन दूसरी तरफ पुलिस ने किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले मे झारखंड निवासी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इस पूरे मामले मे बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के बारे मे पूछताछ मे ये बात सामने आई है.. कि किशोरी के साथ झारखंड निवासी किसी युवक ने पहले शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया.. बाद मे किशोरी के प्रेगनेंट होने के बाद युवक फरार हो गया… फिलहाल इस संवेदनशील मामले मे नवजात को बेंचने से लेकर किशोरी के मां बनने तक का किस्सा काफी चिंताजनक है।
बहरहाल इस मामले बच्चे बेंचने वाले मामले मे पुलिस ने सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है.. लेकिन अब पुलिस के लिए किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करना एक बडी चुनौती है.. जिसके बाद किशोरी को पूरी तरह न्याय मिल सकेगा।




