inh24छत्तीसगढ़

निलंबित ADG GP Singh पहुंचे हाइकोर्ट का दरवाजा खटकाने, याचिका दाखिल कर CBI जांच की करी मांग

राजद्रोह का मामला दर्ज होने के बाद निलंबित एडीजी जीपी सिंह ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अर्जेंट सुनवाई की याचिका लगाते हुए उन्होने सीबीआई जांच की मांग भी की है।

बता दें कि एसीबी की छापे की कार्यवाही के बाद निलंबित आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला भी दर्ज किया गया है। इसके बाद आज उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में त्वरित सुनवाई के साथ ही अंतरिम राहत की माँग करते हुए उनके मामले में सीबीआई जाँच की मांग करते हुए राज्य की जांच एजेंसी की कार्यवाही को एकतरफा और पूर्वाग्रह से ग्रसित बताया है।

करीब 90 पेज की याचिका में शपथ पत्र के साथ साथ कई तथ्यों का ज़िक्र है। याचिका को जी पी सिंह की ओर से अधिवक्ता सव्यसाची भादुड़ी ने पेश किया है। याचिका में जी पी सिंह ने अपने खिलाफ कार्यवाही पर रोक की मांग करते हुए राजनीतिक दबाव का भी ज़िक्र किया है।

Related Articles

Back to top button