सीरियल “गुम है किसी प्यार में” भवानी छोड़ने वाली है घर, जानें वजह…

नई दिल्ली: टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) आपने अब तक देखा कि सई कॉलेज में अपनी जीत का सारा श्रेय भवानी को दे देती है. भवानी भी खुशी-खुशी इस सम्मान को स्वीकार कर लेती है. लेकिन घर आने के बाद एक बार फिर भवानी, ओमी और निनाद के तेवर पहले जैसे हो जाएंगे.
सई को मारा जाएगा ताना
आज आप देखेंगे कि पाखी एक बार फिर सई के खिलाफ घरवालों को भड़काने की कोशिश करेगी. दूसरी तरफ सई की सास उसे बहुत सपोर्ट करती है. सई भवानी (SaiBhavani) को बोलती है कि वो भी उसके साथ डांस सीखे, जिसे सुन घरवाले हैरान हो जाते हैं और निनाद एक बार फिर सई के झूठ के लिए उसे ताना मारता है.
निनाद भवानी और ओमी घर छोड़ने का लेंगे फैसला
घर में सब एक-दूसरे से लड़ने लग जाते हैं और सई को डांस सीखने से रोकते हैं. सई एक बार फिर घरवालों को मनाने की कोशिश करती है. निनाद घर छोड़ने की धमकी देता है. निनाद के साथ भवानी भी घर छोड़ने का फैसला लेती है और पीछे-पीछे ओमी भी आ जाता है. इस पर सई भी उन्हें जाने के लिए कहती है. सई बातों-बातों तीनों की खूब बेजत्ती कर देती है.




