
राजधानी ब्रेकिंग । देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर आज राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोला है। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रर्दशन कर विरोध जताया है।
गौरतलब है की चौक स्थित पुराना कांग्रेस भवन से कांग्रेसी महिलाओं ने राजधानी में साइकिल रैली कर प्रदर्शन शुरू किया है। इस दौरान महापौर एजाज ढेबर और राजसभा सांसद महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलों देवी नेताम साईकिल रैली को हरी झंडी दिए है। वहीं केंद्र सरकार के खिलाफ महिलाओं ने जमकर नारेबाजी कर रही है।
बता दें कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी से कांग्रेसियों में आक्रोश है। कांग्रेसी महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। साथ ही सरकार से महंगाई पर जल्द अंकुश लगाने की मांग की। कांग्रेस पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।




