मनोरंजन

सलमान खान और बहन पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस ने शिकायत की तफ्तीश की शुरू

चंडीगढ़ – एक कारोबारी ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और उनकी कंपनी बीइंग ह्यूमन के सीईओ और अन्य अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कारोबारी ने 3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, उनकी बहन अलविरा खान सहित सात लोगों को चंडीगढ़ पुलिस ने तलब किया है।

Read Also – राजधानी के इस इलाके में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, अश्लील हालत में युवक युवती पकड़े गए

सलमान खान सहित इन लोगों के खिलाफ चंड़ीगढ़ के एक व्यापारी ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि एक्टर और उनकी बहन के अलावा जिन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है उनमें बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के सीईओ और अधिकारी भी शामिल हैं। कारोबारी अरुण गुप्ता ने शिकायत में कहा है कि उन्होंने 2018 में 2-3 करोड़ रुपए खर्च करके ”बीइंग ह्यूमन जूलरी” स्टोर की शुरुआत की थी। गुप्ता ने कहा कि उन्हें भरोसा दिया गया था कि उन्हें हर तरीके का समर्थन के साथ ब्रैंड को प्रमोट किया जाएगा।

Read Also – छत्तीसगढ़ – थाने पहुंच युवक बोला प्लीज मेरी शादी करा दो नही तो आत्महत्या कर लूंगा, बहुत मन कर रहा है शादी का, पुलिस हतप्रभ

गुप्ता ने शिकायत में कहा है कि ना तो प्रमोशन को लेकर किए गए वादों को पूरा किया गया और ना ही स्टोर के लिए सामानों की आपूर्ति की गई। गुप्ता का दावा है कि उन्हें भरोसा दिया गया था कि सलमान खान ब्रैंड को प्रमोट करेंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कंपनी के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा है कि जिस दफ्तर से वह स्टॉक लेते थे वह भी फरवरी 2020 से बंद है।

Read Also – मिया खलीफा के सेक्सी बिकिनी फोटोज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बेहद बोल्ड फोटो की शेयर

कारोबारी ने अपने शिकायत में कहा है कि उन्हें भरोसा दिया गया था कि शोरूम के उद्घाटन के लिए खुद सलमान खान आएंगे, लेकिन उनके जीजा आयुष शर्मा आए थे। गुप्ता ने इस केस में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पूरे मामले में पुलिस ने समन जारी कर दिया है। चंडीगढ़ एसपी सिटी पुलिस केतन बंसल ने बताया कि सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा समेत बीइंग ह्यूमन और ज्वैलरी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों को समन भेजे हैं और इन्हें 13 जुलाई तक पेश होकर जवाब देने को कहा है। अगर उनका जवाब नहीं आता है या पुलिस संतुष्ट नहीं होती है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button