inh24छत्तीसगढ़

रायपुर- मौसम विभाग का अलर्ट, राजधानी में भारी बारिश की संभावना

रायपुर। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. आकाशीय बिजली गिरने की भी एडवाइजरी जारी की गई है. बारिश के समय अति आवश्यक होने पर ही बाहर निकले. बेहद जरूरी काम न हो तो बाहर नहीं निकले. अगले 24 से 48 घंटे प्रदेश के लिए खतरनाक हो सकते हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों मे एक दो आगामी स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है.

वहीं गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर और बालोद जिलों में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है. वही राज्य के जशपुर, रायगढ़ और कोरबा जिलों में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button