देश विदेश

दुनियां का सबसे गहरा स्विमिंग पूल, सुविधाएं जान हो जाएंगे हैरान

दुनिया में रोमांच (Adventure) पसंद करने वाले लोगों की कमी नहीं है. कुछ लोग खास तौर पर रोमांच के लिए ही घूमने-फिरने (Adventure Trip) निकलते हैं. डीप डाइविंग (Deep Diving) के शौकीन लोगों के लिए दुबई का डीप डाइव (Deep Diving Dubai) होटल एक बेहतरीन अंडरवॉटर (Underwater Hotel) स्पेस साबित होगा. ये पूल दुबई के पास नाद अल शेबा इलाके में है.

दुबई के डीप डाइव (Deep Dive Dubai Record) की रिकॉर्ड तोड़ गहराई 60.02 मीटर है. इसमें ओलंपिक साइज के 6 स्विमिंग पूल (Olympic Swimming Pool) के बराबर यानी करीब 1 करोड़ 40 लाख लीटर पानी भरने की क्षमता है.

इस पूल को एक जलमग्न शहर (Sunken City) की तरह बनाया गया है. इसमें एक अपार्टमेंट (Apartment) और गैराज (Garage) भी मौजूद है. इसमें स्कूबा डाइवर्स (Skuba Divers) के लिए कई तरह के कोर्सेस की सुविधा भी उपलब्ध है.

Related Articles

Back to top button