विदाई के समय दूल्हे को ही देखकर फुट फुटकर रो पड़ी दुल्हन, जाने क्या थी वजह

दिल्ली: सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो काफी पंसद करते हैं. इन्हें वायरल होने में जरा भी समय नहीं लगता है. कई बार इमोशनल लम्हों के दौरान भी कुछ ऐसा हो जाता है कि अपनी हंसी पर कंट्रोल कर पाना मुश्किल लगने लगता है. कुछ ऐसा ही हुआ इस दुल्हन की विदाई में भी.
देखिए वायरल वीडियो https://www.instagram.com/reel/CQ6Ya4xrtWU/?utm_medium=copy_link
दुल्हन की विदाई में गूंजे ठहाके
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम रील्स पर शेयर किया गया यह वीडियो दुल्हन की विदाई का है और काफी फनी हो गया है, आमतौर पर विदाई का लम्हा काफी भावुक कर देने वाला होता है. कई बार तो दुल्हन और उसके परिजनों को देखकर आस-पास मौजूद दूसरे लोग भी अपने आंसू बहाने लग जाते हैं. लेकिन इस दुल्हन की विदाई में कुछ ऐसा हुआ कि बहू को रोता देख बाकी सब हंसने लग गए.
Read Also – बीमार युवती से झांड़फूंक के नाम पर तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, बदहवास हुई युवती
दूल्हे को देखते ही बहाए आंसू – वायरल हो रहे इस वेडिंग वीडियो में दुल्हन अपनी विदाई के बाद जैसे ही कार में बैठती है, दूल्हे का चेहरा देखकर बिलखने लग जाती है. कार की खिड़की के पास उसकी सहेली या बहन खड़ी हो जाती है. उसे देखकर दुल्हन का रोना थमने का नाम ही नहीं लेता है. ऐसा लग रहा है कि जैसे दुल्हन की शादी जबरदस्ती करवाई जा रही हो.लोगों ने पढ़ाया सुंदरता का पाठ




