inh24छत्तीसगढ़

विधानसभा में अब प्रवेश नहीं कर पाएंगे विधायक, जाने वजह..

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत वैक्सीनेशन की अनिवार्यता को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्पीकर महंत के मुताबिक विधानसभा में वैक्सीन लगाने वालों को ही एंट्री मिल पाएगी। जो विधायक वैक्सीन लगवा चुके हैं उन्हें ही विधानसभा में प्रवेश मिलेगा।

और जिन विधायकों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, वह विधानसभा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

स्पीकर ने आगे कहा है कि जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है,वे जल्द पहली डोज लगा लें। जिन्हें पहली डोज लगी है उन्हें दूसरी डोज लगवाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button